1. एक्शन मोड में CG पुलिस: गृह विभाग का फर्जी पत्र, फेक हस्ताक्षर और सील वाला लेटर सोशल मीडिया पर वायरल, SSP ने दी चेतावनी, कहा- दोषियों को जाना पड़ेगा जेल

रायपुर। गृह विभाग के अवर सचिव के नाम पर फर्जी पत्र, फर्जी हस्ताक्षर, फेक सील लगाकर एक फेक लेटर को वायरल किया जा रहा है. ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने दोषियों को चेतावनी दी है. अगर कोई भी व्यक्ति इस फर्जी लेटर को वायरल करता है, तो उसे जेल जाना पड़ेगा. अवर सचिव ने राखी थाने में इस मामले में शिकायत जर्ज कराई है.
SSP प्रशांत अग्रवाल ने फर्जी चिट्ठियों को सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचने की अपील की है. इसके अलावा फर्जी चिट्ठी तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों को जेल भेजने की चेतावनी भी दी है.
दरअसल, सोशल मीडिया में गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव के नाम से एक पत्र वायरल होने लगा, जिसमें कश्मीरी पंडितों की तरह पलायन करने वाले कान्यकुब्ज, सरयूपारीण और पुजारी ब्राह्मणों ने छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक मंदिरों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया. छत्तीसगढ़ में हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अंधविश्वास फैलाने के आरोप में देशद्रोह के तहत मामला दर्ज करने का जिक्र था.
यह बिल्कुल सरकारी पत्र की तरह था, जिसमें आने-जाने वाले नंबर और मुहर भी शामिल थी. बड़ी संख्या में लोगों ने बिना इसकी सत्यता जांचे इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया. शासन की जानकारी में आने पर अवर सचिव श्रीवास्तव ने राखी थाने में रिपोर्ट लिखाई है.
गृह विभाग के नाम से जारी इस फ़र्ज़ी पत्र पर रायपुर पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई है। ऐसे फ़र्ज़ी पत्र को अग्रेषित ना करें अन्यथा फ़र्ज़ी पत्र वायरल करने वाले के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। फ़र्ज़ी पत्र वायरल करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु 9479191099 पर जानकारी दे सकते हैं।



