छत्तीसगढ़
3. विधायक के खाफिले पर हमला, नक्सलियों ने चलते वाहनों पर की फायरिंग

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सली वारदात होने की सूचना है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों द्धारा हमला किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार, जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं, उस वाहन पर गोलियां लगी हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस हमले के संबंध में अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
गंगालूर में साप्ताहिक हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया था। लौटते वक्त पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने चलते वाहनों पर फायरिंग की। हालांकि, सभी वाहन वहां से सुरक्षित निकल गई हैं। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।



