छत्तीसगढ़

6. Chhattisgarh के महुआ की सुगंध अब विदेशों तक, लंदन तक बढ़ी मांग

गरियाबंद के देवभोग स्थित वन धन विकास केंद्र में महिला समूह फ़ूड ग्रेड महुवा तैयार कर रही हैं। जिसकी मांग लंदन तक है। रायपुर वन वृत्त में आने वाले 5 वनमंडलो में यह केवल गरियाबंद वन मण्डल के देवभोग वन धन केंद्र में तैयार हो रहा है। इसे तैयार करने पिपलखुटा के जंगलों में 1000 महुवा पेड़ो का चयन किया गया, जिसके नीचे नेट बांध कर महुवा का संग्रहण भी महिला समूहों के माध्यम से हो रहा है।

संग्रहण के 6 घण्टे के भीतर फूल देवभोग के प्रोसेसिंग सेंटर पहुचाया जाता है। जहां ग्रेडिंग के साथ ही अल्ट्रावायलेट पॉलीथिन से कव्हर ड्रायर में इसे सुखाया जाता है, फिर पैकिंग होती है। 5 किलो महुवा फूल से 1 किलो सूखा महुवा तैयार होता है। प्रोसेसिंग के हर स्टेप पर फूल की लेबोटरी टेस्ट कर खाद्य सुरक्षा मानक का ध्यान रखा जाता है।

पिछली बार देवभोग रेंज के ग्राम समितियों द्वारा तैयार फ़ूड ग्रेड महुवा 116 रुपये किलो में गोवा व लंदन में बिका था। इस बार भी इसकी मांग लंदन में है। कहा जाता है कि लंदन में इसका उपयोग चीनी के विकल्प के रूप में हो रहा है। भुपेश सरकार की इन महती योजना से ग्रामीण महिला तकनीकी कार्यो में दक्ष व आत्मनिर्भर तो बन रही है,यह उनके आजीविका का मूख्य स्रोत भी बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button