छत्तीसगढ़

4. एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, हत्या-लूट सहित गंभीर मामलों में था शामिल

कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोइलीबेड़ा क्षेत्र में केसोंकोड़ी जंगलों में गश्त में निकले जवानों ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली हत्या, लूट, सहित अन्य कई गंभीर मामलों में शामिल था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। टीम कोयलीबेड़ा क्षेत्र के बीहड़ इलाके मरकानार, केसोकोडी व अन्य क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। गश्त पर निकले जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और थाना लाकर पूछताछ किया। पकड़ा गया व्यक्ति स्थाई वारन्टी नक्सली गणेशराम कड़ियाम निवासी केसोकोडी, कोइलीबेड़ा था। जो पिछले 10 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़कर कार्य कर रहा था।

थाना में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

गिरफ्तार नक्सली गणेश राम के ऊपर सिकसोड व कोइलीबेड़ा थाना में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। वर्ष 2015 में गणेश राम ने अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ पानीडोभीर में जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बम विस्फोट किया था जिसमे सुरक्षाबल के दो जवान बलिदान हुए थे। पुलिस ने बुधवार को एक लाख रूपये इनामी नक्सली गणेश राम को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button