छत्तीसगढ़

2. आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बचाई युवक की जान, सुसाइड के लिए ट्रेन के सामने लगा दी थी छलांग

रायपुर।  राजधानी रायपुर के सरोना में पुलिस आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बगैर युवक की जान बचाई है। बताया जा रहा है कि युवक खुदकुशी करने के लिए ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस आरक्षक ने चेन खींचकर चलती ट्रेन को रोका। इतना ही नहीं पुलिस आरक्षक ने दो ट्रेनों के बीच जाकर युवक की जान बचाई। पुलिस आरक्षक प्रकाश सिंह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से अपनी ड्यूटी पर राजनांदगांव जा रहे थे। आरक्षक मोहला मानपुर एसपी वाय अक्षय का पीएसओ गार्ड है।

पुलिस के मुताबिक रायपुर के सरोना रेलवे स्टेशन पर पुलिस के हवलदार प्रकाश सिंह सोमवार को ड्यूटी के लिए ट्रेन से राजनांदगांव जा रहे थे। उसी दौरान ज्ञानेश्‍वरी एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक पर आ रही थी। तभी एक युवक आत्‍महत्‍या के इरादे से अचानक ट्रेन के सामने ट्रैक पर कूद गया।

Related Articles

Back to top button