छत्तीसगढ़

1. नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने गए छत्‍तीसगढ़ हैंडबाल के खिलाड़ी की पश्चिम बंगाल में डूबने से मौत, दो दिन बाद मिली लाश

रायपुर।   छत्तीसगढ़ के हैंडबॉल खिलाड़ी सिराज खान की कोलकाता के हावड़ा नदी में शव मिला है। ये खबर सुनकर मृतक के परिजन सकते में है। वहीं टीम मैनेजर और कोच के ऊपर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी में 27 मार्च यानी आज से 31 मार्च तक चलने वाले हैंडबाल जूनियर चैंपियन शिप प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कोच और मैनेजर सहित छत्तीसगढ़ से 17 खिलाड़ी गुवाहाटी के लिये रवाना हुए थे।

जिसमें भिलाई के भी सेक्टर 4 निवासी सिराज खान सहित 4 खिलाड़ी शामिल थे। उसी दौरान वह हावड़ा स्टेशन से गायब हो गया,जिसके बाद कोच ने हावड़ा स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया और वहाँ से आगे बढ़ गये। वहीं परिजनों को भी फोन से इस बात की जानकारी दी।

बताया जा रहा है की उसी दौरान कोलकाता के हावड़ा नदी में एक युवक लाश मिली है। जिसकी पहचान भिलाई के सिराज खान के रूप में हुई है। इधर परिजनों का आरोप है की कोच और मैनेजर की लापरवाही के चलते ये सब हुआ है। खिलाड़ी सिराज खान की मौत की खबर सुनकर परिजनों का हाल बेहाल है।

Related Articles

Back to top button