छत्तीसगढ़

6. छत्‍तीसगढ़ में आज भी छाए रहेंगे बादल, इन इलाकों में वर्षा की संभावना, जानें कब सुधरेगा मौसम

रायपुर।  मार्च के पहले सप्ताह में जहां लोग लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान थे, अब तीसरा सप्ताह खत्म हुआ है। मार्च के 21 दिनों में प्रदेश में रिकार्ड 27.9 मिमी वर्षा हुई है,जबकि सामान्य रूप से 7.3 मिमी वर्षा होनी थी। इस प्रकार 282 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है।

रायपुर में 14.3 मिमी वर्षा हुई,जो सामान्य वर्षा 7.8 मिमी से 84 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। यह पूरा सप्ताह 26 मार्च तक प्रदेश में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है।

मार्च के 21 दिनों में रिकार्ड 27.9 मिमी वर्षा, 282 प्रतिशत ज्यादा

पिछले कुछ दिनों बदले मौसम के मिजाज का असर मंगलवार को प्रदेश भर में रहा। विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। छूरा में 3 सेमी, बागबहरा में 2 सेमी वर्षा हुई। इनके साथ ही राजिम सहित बहुत से क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए कहा जा सकता है कि अभी अधिकतम तापमान में विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व हरियाणा और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। एक द्रोणिका का अनियमित गति दक्षिण श्रीलंका से उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button