छत्तीसगढ़

1. घर के बाथरूम में महिला डाक्टर ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, हेवी डोज से हुई मौत

रायपुर।   छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला डाक्टर के इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर संस्कृति कामरान ने घर के बाथरूम में इंजेक्शन लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक महिला की मौत इंजेक्शन के हेवी डोज से हुई है। महिला की ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात है। वहीं मौक़े से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐसी ही घटना सामने आई थी। जहां कुछ समय पहले मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट ने भी एनेस्थीसिया का ओवर डोज इंजेक्शन लेकर आत्महत्या कर ली थी।

 

Related Articles

Back to top button