छत्तीसगढ़
5. कार-बाइक और ट्रक की एक साथ टक्कर, 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीते शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ. एक कार ने ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी. इसके बाद एक बाइक कार से जा भिड़ी. हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हादसे पर दुख जताया.
बालोद SP जितेंद्र यादव ने बताया कि गुडुम गांव के पास देर रात एक कार ने ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी और कार को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. मामला दर्ज कर लिया गया. हादसे की जांच की जा रही है.



