छत्तीसगढ़

2. एक सप्ताह पहले तय हुई थी शादी, युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर।   राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में युवती की खुदकुशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। मंदिर हसौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दामिनी साहू 22 वर्ष निवासी चंद्रखुरी बस्ती गांधी चौक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुद कुशी कर ली है।

जानकारी के अनुसार युवती की शादी एक सप्ताह पहले तय हुई थी। तब से वह परेशान थी। गुरुवार की रात उसने यह कदम उठाया। अंदर से दरवाजा बंद था। स्वजनों ने देखा आैर उसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे में लटकी हुई थी। युवती के कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button