छत्तीसगढ़

3. चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

रायपुर।  राजधानी से लगे अभनपुर इलाके में चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में पति-पत्नी और उनका लगभग दो साल का बच्चा सवार था। बताया जा रहा है कि अचानक कार के सामने तरफ से धुआं उठता देखने पर दंपति कार रोककर नीचे उतर गए और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई।

आसपास के लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से जल गया। वहीँ इंजन गर्म होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button