4. ब्रेन फूड है बैंगन, इसे खाने से बढ़ती है याददाश्त, 5 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान आप

बैंगन को सब्जियों का राजा कहा जाता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने, हार्ट को अच्छा रखने और मधुमेह को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. बैंगन में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, बी, सी, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं. इस तरह यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
बैंगन में एंथोसायनिन और नासुनिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मुक्त कणों से मस्तिष्क कोशिका की झिल्ली के नुकसान से रक्षा करने में मदद कर सकता है. कोशिकाओं को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह न्यूरोइन्फ्लेमेशन को रोकने और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बेहतर करने का काम करता है, जिससे मेमोरी लॉस और उम्र से संबंधित मानसिक बीमारियों को रोकने में मदद करता है. बैंगन फाइटोन्यूट्रिएंट्स का भी एक अच्छा स्रोत हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के काम भी आता है, इसलिए इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है. बैंगन में मौजूद पोटैशियम, वैसोडिलेटर और ब्रेन बूस्टर के रूप में भी काम करता है.
बैंगन में मौजूद फेनोलिक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी को रोकने और बोन्स की घनत्वता को बढ़ाता है, जिससे हड्डियों का निर्माण अच्छा होता है. बैंगन में कैल्शियम और पोटैशियम हड्डियों को स्वास्थ्य रखने और मजबूत बनाने का काम करते हैं. इसके अलावा, बैंगन ग्लूकोमा के इलाज और प्रबंधन में मदद करता है. उम्र से संबंधित मैकुलर अपघटन को रोकता है. अंधापन और दृष्टि हानि को रोकता है. रेटिना में रक्त के प्रवाह में सुधार लाता है. तंत्रिका कोशिकाओं की रक्षा करता है. यह त्वचा की समस्याओं और झुर्रियों व धब्बे आदि का भी इलाज करता है.
बैंगन हार्ट के लिए भी काफी अच्छा होता है. इसमें बायोफ्लेवोनॉइड्स काफी मात्रा में पायी जाती है जो बीपी को कम करने के लिए जरूरी है. यह हार्ट फंक्शन में किसी तरह के तनाव को कम करने और हार्ट को हेल्दी बनाने का काम भी करता है. बैंगन में क्लोरोजेनिक तत्व एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.
यह मधुमेह को नियंत्रित करने में भी मदद करता है. दरअसल, इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है और घुलनशील कार्बोहाइड्रेट काफी कम होता है, जिसकी वजह से बैंगन मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए एक अच्छा भोजन माना जाता है. बैंगन शरीर के ग्लूकोज और इंसुलिन को नियंत्रित करने और शुगर स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है.
बैंगन की मदद से वजन को भी कम किया जा सकता है. इसमें काफी उच्च मात्रा में पानी होता है और कैलोरी कम होता है जिससे ये वजन को कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर भूख को शांत करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है. यह एलडीएल के संचय को भी कम करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है.



