छत्तीसगढ़
2. पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में पसरा मातम

पेंड्रा। पेंड्रा में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा, साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।हादसा उस वक्त हुई जब बाइक जीजा और साला शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना पूटा गाँव के बात की बताई जा रही है।इधर मामले की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक बेलगहना और जोगीसार निवासी जीजा और साला बाइक में सवार होकर बस्ती बगरागाँव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पूटागाँव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतना भीषण था की मोटरसाईकिल में सवार जीजा, साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। फिरहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच मामले की जांच में जुट गयी है।



