छत्तीसगढ़

1. न्यायधानी में दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट, स्कूटी सवार लुटेरों ने रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया शिकार, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है. यहां स्कूटी सवार लुटेरों ने रिटायर्ड कर्मचारी से सरेराह नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैंक से ढाई लाख रुपए निकाल कर वापस घर जा रहे रिटायर्ड कर्मी शिवकुमार चंद्रा के हाथों से नोटों से भरा बैग लूटकर स्कूटी सवार युवक फरार हो गए. पीड़ित ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

 

Related Articles

Back to top button