छत्तीसगढ़

8. ब्लड शुगर को डेंजरस लेवल पर पहुंचा सकता है यह जूस, वजन का भी बढ़ सकता है ग्राफ, दिल पर भी खतरा

हमारे देश में गन्ना संभवतः सबसे मीठी कुदरती फसल है. इससे ज्यादा मीठी शायद ही कुछ हो. मीठा होने के बावजूद गन्ना कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है. जॉन्डिस, हेपटाइटिस की बीमारियों में गन्ने का रस मरीजों को खूब पिलाया जाता है. पेट को साफ करने के लिए भी गन्ने के जूस का सेवन फायदेमंद होता है. गन्ने में अत्यधिक मात्रा में आयरन होता है जो खून को साफ करने के लिए भी जाना जाता है. गन्ने का जूस शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देता है. इतना फायदेमंद होने के बावजूद गन्ने का जूस कुछ बीमारियों को और भी अधिक खतरनाक बना सकता है.

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि गन्ने का जूस इंसुलिन को बढ़ाता है लेकिन वास्तविकता यह है कि गन्ने का जूस ब्लड शुगर स्पाइक को डेंजरस लेवल पर पहुंचा सकता है. इसके अलावा कई स्थितियों में गन्ने का जूस नुकसान पहुंचाता है.

इन स्थितियों में गन्ने के जूस का न करें सेवन

1. डायबिटीज-अगर आपको डायबिटीज है तो गन्ने के जूस का बिल्कुल भी सेवन न करें. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक हाई शुगर ड्रिंक के मुकाबले गन्ने का जूस कहीं ज्यादा मीठा होता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस का सेवन किसी भी हाल में नहीं करना चाहिए. गन्ने का जूस पीते ही ब्लड शुगर डेंजरस लेवल पर पहुंच सकता है. हालांकि छोटे पैमाने पर हुए एक अध्ययन में दावा किया गया था कि गन्ने के रस में पॉलीफेनॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो पैंक्रियाज में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है लेकिन वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च को तरजीह नहीं दी और डायबेटिक लोगों को गन्ने के जूस से दूर रहने को कहा.

2.हार्ट डिजीज-वेबएमडी की खबर के मुताबिक गन्ने के रस को लेकर 2014 में जामा इंटरनल मेडिसीन में एक स्टडी प्रकाशित हुई थी. इस स्टडी में दावा किया गया कि जो लोग अपनी एनर्जी का 20 प्रतिशत ऊर्जा चीनी से प्राप्त करते हैं, उनमें हार्ट डिजीज से मरने की आशंका 38 प्रतिशत तक ज्यादा हो जाती है. चूंकि गन्ने के रस में बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है, इसलिए हार्ट मरीजों को गन्ने के रस से दूर रहना चाहिए.

3.ब्लड प्रेशर-वेबएमडी के मुताबिक गन्ने के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है. चूंकि ज्यादा मीठा बीपी को और अधिक हाई कर देता है, इसलिए हाईबीपी के मरीजों को गन्ने का जूस न पीने की सलाह दी जाती है.

4. कोल्सट्रॉल-गन्ने का जूस कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ा सकता है. इसलिए जिन व्यक्तियों का बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है उन्हें गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए. वहीं गन्ने के जूस से फैटी लिवर डिजीज का भी खतरा है.

5. मोटापा- गन्ने के जूस का यदि आप लगातार सेवन कर रहे हैं तो आपका वजन अचानक बढ़ सकता है. वजन बढ़ाने के लिए शुगर का बहुत बड़ा योगदान है. इसलिए मोटापा से बचना है तो गन्ने के जूस के सेवन से भी बचना होगा.

Related Articles

Back to top button