छत्तीसगढ़

3. Bhet Mulakat : लिटिया मे खुलेगा नया ITI कॉलेज, बोरी में उप पंजीयन कार्यलय का होगा निर्माण, भेंट मुलाकात में CM बघेल की 12 बड़ी घोषणाएं

दुर्ग।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साजा विधानसभा के ग्राम बोरी में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को आप सभी के खाते में आ जाएगी। छत्तीसगढ़ में धान का सबसे अधिक मूल्य दिया जा रहा है।

हमने 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने का वादा किया था। अब 26 सौ 40 और 26 सौ 60 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों का सपना था छत्तीसगढ़ बनाने का। हमारा किसान समृद्ध बने, उनका विकास हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता थी।

 चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार ऋण माफी की घोषणा की और सरकार बनते ही 19 लाख किसान का 9500 हजार करोड़ का ऋण माफ किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए।

धान के उचित मूल्य के साथ अन्य फसलों का भी समर्थन मूल्य लागू किया। 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल में पहले साल धान की खरीदी की गई, अब और भी ज्यादा मिल रहा है।

1. बोरी में प्री-मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति / जनजाति छात्रावास खोले जायेंगे।

2. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरी में अतिरिक्त 20 बेड (बिस्तर) उन्नयन करने की घोषणा।

3. लिटिया (सेमरिया) में नवीन आई.टी.आई की स्थापना की जायेगी।

4. घोटवानी, खिलोराकला और देवरी में हायर सेकण्डरी स्कूलों का भवन निर्माण करवाया जायेगा।

5. शासकीय महाविद्यालय बोरी में एम.ए. राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की कक्षाएं प्रारंभ की जायेंगी।

6. बोरी में उप पंजीयन कार्यालय प्रारंभ किया जायेगा।

7. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा में पोषण पुनर्वास केन्द्र (NRU) की स्थापना की जायेगी।

8. शिवकोकड़ी मे पुल निर्माण की घोषणा।

9. पोटिया-टेमरी मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

10. घोटवानी से मुड़पार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

11. नवागांव – परसदापार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

12. डोमा-पथरिया मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button