छत्तीसगढ़

6. 5 चीजों के सेवन से बेहतर होती है हार्ट, लंग, किडनी की सेहत, विटामिन ए की कमी होगी दूर, स्किन भी रहेगी अच्‍छी

मेडिकलन्‍यूजटुडे में छपी एक खबर के मुताबिक, दरअसल, जब शरीर में विटामिन ए की कमी होती है तो इससे हमारे शरीर का इम्‍यून सिस्‍टम बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाता. इसके अलावा प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है. हमारी आंखों की सेहत के लिए भी विटामिन ए की आपूर्ति जरूरी होती है. इसके अलावा अगर शरीर में विटामिन ए की कमी हो तो हमारा हार्ट, लंग, किडनी, आंखें, स्किन जैसे जरूरी ऑर्गन भी सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं.

शकरकंद (Sweet Potato) में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो शरीर में इसकी कमी को आसानी से पूरा कर सकता है. शकरकंद यानी मीठे आलू में विटामिन ए बीटा कैरोटीन के रूप में मौजूद होता है, जो आंखों से लेकर तमाम ऑर्गन को हेल्‍दी रखने का काम करता है. शोधों में पाया गया है कि बीटा कैरोटीन प्रोस्टेट कैंसर से भी बचाव में मदद कर सकता है.

गाजर (Carrot) में भी भरपूर मात्रा में बेटा केरोटीन पाया जाता है. अगर आप आधा कप गाजर खाएं तो यह शरीर में 459 एमसीजी की आपूर्ति कर सकता है. गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्‍ज की समस्‍या को भी दूर करता है.यह पाचन को बेहतर बनाने का भी काम करता है.

ब्रोकली (Broccoli) भी विटामिन ए का एक हेल्‍दी सोर्स है. ब्रोकली में विटामिन ए के अलावा विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी जैसे पोषक तत्‍व भी होते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन k ब्‍लड क्‍लॉटिंग, ब्‍लड प्रेशर आदि की समस्‍या को भी दूर करता है.

टमाटर (Tomato) के नियमित सेवन से भी शरीर में विटामिन ए की कमी को दूर किया जा सकता है. अगर आप रोज फ्रेश टमाटर को सलाद के रूप में सेवन करें तो इसके कई फायदे भी मिल सकते हैं. विटामिन ए के अलावा इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट, लूटेन आदि भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की सेहत को भी अच्‍छा रखता है.

आम (Mango) का नियमित सेवन कर भी आप शरीर में विटामिन ए की कमी को दूर कर कर सकते हैं. विटामिन ए के अलावा आम में एंटीऑक्‍सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने का काम कर सकता है. इसके अलावा, ये गट हेल्‍थ को भी अच्‍छा रखता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button