छत्तीसगढ़

3. दो सहेलियों ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, कपड़ों से हुई शिनाख्त, जाने क्या है वजह

दुर्ग।    जिले के भट्टी थाना क्षेत्र के मुंअई हावड़ा अप लाइन में दो सहेलियों ने कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत अवस्था में था। कपड़ों से दोनों किशोरियों की शिनाख्ती की गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

भट्ठी टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि मुंबई-हावड़ा अप लाइन पर चन्द्रा-मौर्या टॉकीज के पास 14 फरवरी की रात 9 बजे दो लड़कियों की इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन शव की हालत काफी खराब होने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद सभी थानों में गुम लोगों की जानकारी मंगाई गई और उनके परिजनों से शव की शिनाख्त कराई गई। तीन दिन बाद सुपेला थाना अंतर्गत रहने वाले परिजनों ने दोनों शवों की पहचान की। परिजनों ने लड़कियों की पहचान उनके कपड़े से की।

दोनों शवों की पहचान अवंतीबाई चैक सुपेला निवासी यशोदा साहू 16वर्ष और वार्ड 15 गांधी नगर सुपेला निवासी कुनी देवदास 17वर्ष के रूप में हुई है। जिन लड़कियों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है वो आपस में सहेलियां थीं। दोनों सुपेला में एक कपड़ा दुकान में एक साथ काम करती थीं। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह यशोदा और कुनी काम के लिए समय पर निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटी हैं। पुलिस का कहना है कि वो परिजनों और दुकान संचालक से पूछताछ करेगी। इसके बाद ही उनकी मौत का कारण पता चलेगा कि उन्होंने खुदकुशी क्यों की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button