छत्तीसगढ़

4. तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को कुचला, ट्रक जब्त

महासमुंद।  शहर के नेहरू चौक स्थित सिग्नल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।

बता दें कि मृतिका कमला बाई देवांगन 60 वर्ष आदर्श शासकीय उमा विद्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत थी। बताया जाता है कि कमला को स्कूल से दाखिल खारिज की छायाप्रति कराने भेजा गया था। वह बृजराज स्कूल के पास छायाप्रति कराकर वापस सड़क पार कर स्कूल लौट रही थी। इस बीच उसका ध्यान सिग्नल पर नहीं रहा और रेड लाइट ग्रीन होते ही वह सड़क पर आ गई, जिससे ट्रक चालक उसे देख नहीं पाया और पहिये के नीच कमला का सिर आ गया। मौके पर ही कमला की मौत हो गई। तुरंत यातायात अमला पहुंचा और तुरंत ट्रक को कब्जे में लिया गया। साथ ही शव को चीरघर भेजा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button