छत्तीसगढ़

2. कांग्रेस महाधिवेशन का आयोजन स्‍थल बदला: अब कृषि विश्‍वविद्यालय के सामने जोरा में होगी जनसभा

रायपुरl  छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के आयोजन स्‍थल में बड़ा बदलाव किया गया है l महाधिवेशन के अंतिम दिन होने वाली जनसभा अब कृषि विश्‍वविद्यालय के सामने जोरा स्थित मैदान में होगीl कांग्रेस की यह जनसभा पहले नया रायपुर में पुरखौती मुक्‍तांगन के सामने स्थित मैदान में होने वाली थीl

दरअसल, राष्‍ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष पवन बंसल, तारिक अनवर रायपुर पहुंचेl दोनों नेताओं ने नया रायपुर में महाधिवेशन स्‍थल का निरीक्षण कियाl इस दौरान उनके साथ मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद थींl

कांग्रेस की जनसभा स्‍थल को बदले जाने पर कुमारी शैलजा ने बताया कि पुरखौती मुक्‍तांगन के सामने स्थित मैदान छोटा थाl जनसभा में देशभर से बड़ी संख्‍या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगेl इस वजह से जनसभा स्‍थल को बदला गयाl

इसके बाद राजीव भवन में तारिक अनवर और पवन बंसल की मौजूदगी में समिति के अध्‍यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक होगीl

Related Articles

Back to top button