छत्तीसगढ़

3. 1 कॉल और लाखों का चूनाः KYC अपडेट करने के नाम पर प्राचार्य से ठगी, खाते से शातिर ने उड़ाए लगभग 5 लाख, जांच में जुटी पुलिस

बालोद. केवाइसी अपडेट के नाम पर बालोद जिले में प्रभारी प्राचार्य से ठगी का मामला सामने आया है. जिसे लेकर पीड़ित ने बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है

पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार, बालोद अंतर्गत ग्राम घुमका निवासी मिश्रीलाल ठाकुर डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम घीना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ हैं. जिनके साथ ऑनलाइन ठगी करते हुए ठग ने केवाइसी अपडेट करने के नाम पर जानकारी लेकर पर्सनल अकाउंट से 55 हजार निकाल लिए और अगले दिन दोबारा कॉल कर स्कूल के सरकारी अकाउंट की केवाइसी अपडेट करने जानकारी लेकर 4 लाख 36 रुपये निकाल लिए. बैंक से पैसे निकलने के बाद ठगी के शिकार होने की जानकारी लगते ही बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया. जिस लेकर पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है.

हालांकि, पुलिस प्रशासन और मीडिया लगातार खबरों के माध्यम से ऑनलाइन ठगी से बचने खबरें प्रसारित करने के बाद भी लोग इस तरह की ठगी के शिकार हो रहे हैं. बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने किसी भी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर अपने पर्सनल और अकाउंट से संबंधित जानकारी ना देने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button