4. इन चीजों के सेवन से होती है प्रोटीन की जरूरत पूरी, मांसपेशियों के लिए हैं बहुत फायदेमंद


मसूर की दाल
मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 240 मिली मसूर के पकी दाल में 18 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। साथ ही दाल में कार्ब्स की मात्रा भी अच्छी होती है। 240 मिली यानी एक कप मसूर की दाल से शरीर को आवश्यक 50 फीसदी फाइबर मिलता है। दाल में पाया जाने वाला फाइबर कोलन में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी सहायक होता है।

हरी मटर
सब्जियों में भी प्रोटीन होता है। सर्दियों में हरी मटर का सेवन बढ़ जाता है। स्वाद के साथ ही हरी मटर में प्रोटीन भी भरपूर होता है। एक कप यानी 240 मिली हरी मटर में प्रोटीन की मात्रा करीब 9 ग्राम होती है। यह एक कप दूध की तुलना में थोड़ा अधिक मात्रा में होता है। साथ ही हरी मटर से फाइबर, विटामिन ए, सी, के, थायमिन, फोलेट और मैंग्नीज मिलती है। जो शरीर की दैनिक जरूरतों का 25 फीसदी से अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा हरी मटर को आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर और कई अन्य विटामिन्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।

सफेद चना
आपको अपनी डाइट में सफेद चने को भी शामिल करना चाहिए। सफेद चना में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। एक कप सफेद चने से अनुमानित 15 ग्राम प्रोटीन मिलता है। सफेद चना कार्ब्स, फाइबर, आयरन, फोलेट, फास्फोरस, पोटेशियम और मैंग्नीज का भी स्रोत माना जाता है।

सोया मिल्क
सोया मिल्क में तमाम प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा होती है। नियमित सोया मिल्क का सेवन शरीर में इन प्रोटीन और विटामिन्स की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। सोयाबीन से बना यह दूध विटामिन और खनिजों का भी स्त्रोत है। 240 मिली सोया मिल्क से 7 ग्राम प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन बी12 उचित मात्रा में प्राप्त होता है।



