छत्तीसगढ़

3. बर्थडे पार्टी मनाने निकले तीन युवक हुए जबरदस्त सड़क हादसे का शिकार, एक की मौके पर मौत

रायपुर :  बिलासपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। जानकरी के मुताबिक 3 युवक एक बाइक में सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी मनाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसा कोटा थाना क्षेत्र में हुआ है। कोनी क्षेत्र के ग्राम नीरतू निवासी भूपेंद्र यादव (28) अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम बिल्लीबंद जा रहा था, जहां उसके रिश्तेदार के घर में बर्थडे मनाया जा रहा था। अभी बाइक सवार तीनों युवक गनियारी के पास पहुंचे थे। तभी कोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक सड़क से दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था की मौके पर ही भूपेंद्र यादव की मौत हो गई बाकि के 2 युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है नाजुक है।

इसी दौरान बाइक को जिस कार ने टक्कर मारी थी वो कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे कार सवार गंगानगर निवासी आयुष बघेल भी घायल हो गया। अभिषेक शर्मा नमक व्यक्ति कार चला रहा था जो हादसे के बाद से ही फरार है। फील हल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button