5. गाय के दूध से बना घी या भैंस के दूध से बना घी, जानें कौन सा है ज्यादा फायदेमंद

देसी घी केवल भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी दूर करता है. यही वजह है कि सदियों से भारतीय घी का सेवन दैनिक आधार पर कर रहे हैं. देसी घी में प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है. देसी घी के नियमित सेवन से स्किन और बाल अच्छे होते हैं.
देसी घी भोजन को जल्दी और अच्छे ढंग से पचाने और हार्ट हेल्द के लिए भी बेहतर माना गया है. बाजार में कई तरह के घी उपलब्ध हैं. ऐसे में कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि गाय के दूध से बना या भैंस के दूध से बना घी में से कौन सा बेहतर है. चलिए जानते हैं कौन-सा घी है स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद.
घी है क्या ?
हेल्थशॉट्स डॉट कॉम के अनुसार घी क्लेरीफाइड बटर का एक रूप है जिसे मक्खन को उबालकर बनाया जाता है. मक्खन को उबालने से फैट में से लिक्विड और मिल्क सोलिड पोर्शन अलग हो जाता है. इसके बाद जो बचता है वही घी होता है.
गाय घी और भैंस घी में अंतर
दोनों तरह के घी, चाहे वो गाय का घी हो या भैंस का, सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. दोनों के ही बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं. भैंस के घी का रंग सफेद होता है, जबकि गाय के घी का रंग पीला होता है. बेनिफिट्स की बात करें तो भैंस के घी की तुलना में गाय का घी ज्यादा फायदेमंद होता है. गाय के घी में मौजूद पोषक तत्व मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं.
आयुर्वेद में गाय के घी का उपयोग सर्वोत्तम बताया गया है. कई थेरेपेटिक गतिविधियों में गाय के घी का ही इस्तेमाल किया जाता है. गाय के घी में कम फैट कंटेंट होता है. वहीं भैंस के घी में बहुत अधिक मात्रा में फैट होता है.
फैट कम होने की वजह से गाय का घी पचाने में आसान होता है. गाय के घी को वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है. वहीं बच्चों और कमजोर लोगों को भैंस का घी खाने की सलाह दी जाती है. गाय के दूध में ए2 प्रोटीन होता है, जबकि भैंस के दूध में ये नहीं होता है. गाय के घी में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं.
भैंस के घी में फैट अधिक मात्रा में होता है जिस वजह से उसकी शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है. भैंस का घी हड्डियों को मजबूत बनाने,वेट गेन करने और हार्ट पंपिंग को बढ़ाने में मदद करता है. भैंस के घी में फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. इसे ज्यादा लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है.
दोनों ही तरह के घी ओवरऑल हेल्थ के लिए लाभकारी हैं. भैंस के घी की तुलना में गाय का घी ज्यादा खाया जाता है,क्योंकि इसमें फैट कम होता है. गाय का घी पाचन के लिए भी बेहतर होता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं.



