छत्तीसगढ़

4. अनियंत्रित पिकअप वाहन पेड़ से टकराई, चालक की हुई मौत, तीन घायल

रायगढ़।   जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बोनोरा के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

बता दें कि ग्राम बोनोरा के पास शनिवार की दोपहर ओडिसा की एक बोलेरो महापल्ली बनोरा चौक के पास एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में बैठे कुछ लोग घायल हो गए। साथ ही वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहंुचे।

जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के अलावा तीन घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार ये सभी ओडिसा के रहने वाले हैं और अपेरा प्रचार प्रसार करने के लिये आज लोईंग आये थे। वापस ओडिसा जाने के दौरान यह घटना घटित हो गई।

Related Articles

Back to top button