छत्तीसगढ़

2. CG के लोगों को राज्य सरकार की सौगात, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर लगी मुहर , मिलेंगी ये सुविधाएं

रायपुर.   प्रदेशवासियों को जल्द ही राजधानी स्थित डॉ.आंबेडकर अस्पताल का नया रूप देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य दिलाने के दिशा में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

राजधानी के नागरिकों को जल्द ही अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्यगत ढांचे को मजबूत बनाने एवं मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के लिए 325 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।

 

70 हजार 896 वर्ग मीटर में होगा नया भवन

इस एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का एरिया 70 हजार 896 वर्ग मीटर होगा। भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम, आईबीएमएस सिस्टम आदि का प्रावधान किया गया है।

भवन में बेसमेंट फ्लोर 8828 वर्ग मीटर का, भूतल 7500 वर्ग मीटर का, प्रथम तल से पंचम तल तक 7274 वर्ग मीटर, षष्ठम तल मय आट्रियम रूफ स्ट्रक्चर 8728 वर्ग मीटर, सातवां तल 640.57 वर्ग मीटर का होगा। नींव को इस रूप में तैयार किया गया है कि भविष्य में सातवें फ्लोर और आठवें फ्लोर को जरूरत के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button