छत्तीसगढ़

8. स्कूली बच्चों से भरा रिक्शा पलटा : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, रिक्शा चालक गंभीर, एक बच्चे के सिर पर आई है चोट

धमतरी. शहर में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूली बच्चों से भरा रिक्शा पलट गया. इससे रिक्शे में बैठे सभी बच्चे नीचे गिर गए. जानकारी के अनुसार रिक्शे में करीब 5 छोटे-छोटे स्कूली बच्चे बैठे थे. हादसे में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं एक बच्चे के सिर पर चोट आई है. पुलिस ने बाइक चालक और एक युवक को हिरासत में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के म्युनिसिपल स्कूल के पास यह घटना हुई है. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल रिक्शा चालक को जिला अस्पताल भेजवाया. स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर किया गया. इस हादसे में एक बच्चे के सिर पर चोट आई है. कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक दो युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

मॉडल इंग्लिश स्कूल के बच्चों का स्कूल छूटने के बाद रिक्शा में छोटे-छोटे बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए ले जाया जा रहा था. तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे रिक्शा पलट गया, रिक्शे में 5 से 6 बच्चे बैठे हुए थे. टक्कर की वजह से रिक्शा चालक दानीटोला निवासी लक्ष्मी नारायण साहू उम्र 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस हिरासत में दो युवक

आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक चालक युवक तेज गति से बाइक दौड़ा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ है. बता दें कि धमतरी में यातायात बदहाल होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं. तेज रफ्तार पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है. इस मामले पर कोतवाली थाना एस आई चंद्रकांत साहू ने बताया कि बाइक और रिक्शा की ठोकर से हादसा हुआ है. बाइक चालक दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button