छत्तीसगढ़

5. Budget 2023: बजट में होटलों को मिले उद्योग का दर्जा, टैक्स में राहत, जानिए लोगों की क्‍या है उम्मीदें

रायपुर। Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट आज पेश करेंगी। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री का लोकसभा में बजट भाषण शुरू होगा।

केंद्रीय बजट को लेकर छत्‍तीयसगढ़ के होटल कारोबारियों की भी उम्मीदें जगी हुई हैं। उन्हें लग रहा है कि एक फरवरी को पेश होने वाला आम बजट होटल कारोबार की गति बढ़ाने वाला साबित होगा।

कारोबारियों का कहना है कि होटलों को भी अब एक उद्योग का दर्जा मिलना चाहिए, ताकि उन्हें भी वे सारी छूट व रियायतें मिल सकें, जो उद्योग दर्जा प्राप्त दूसरे कारोबार समूहों को मिलती हैं।

इधर, व्यावसायिक समूहों, कर विशेषज्ञों के साथ ही आम उपभोक्ताओं की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई है। आम बजट में सबसे बड़ी उम्मीद के रूप में टैक्स में राहत की उम्मीद है।

व्यावसायिक समूहों के साथ ही कर विशेषज्ञों व आम लोगों का कहना है कि आयकर में पांच लाख तक छूट मिल जाए तो यह एक बड़ी राहत होगी।

इसके साथ ही होम लोन के भुगतान पर अगर टैक्स बेनिफिट की लिमिट को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया जाए तो इससे रियल इस्टेट सेक्टर की रफ्तार भी काफी बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button