छत्तीसगढ़

6. इन मिलेट्स को अपनी रसोई में दें जगह, इतनी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, सरकार ने उठाया ये कदम

अंबिकापुर. समय पर गंभीर बीमारियों से बचने और लम्बी आयु तक स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने रसोईघर में मिलेट्स का सेवन आवश्यक करना चाहिए. मिलेट्स के बारे में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डायटीशियन सुमन सिहं हमें मिलेट्स के फायदे और इसका सेवन कैसे करना चाहिए के बारे में बता रही हैं.

छत्तीसगढ़ में सरकार ने मिलेट्स को प्रमोट करने के लिए उनके खरीदी के मूल्य को तय कर दिया हैजिससे कि गांव के किसान मोटे अनाज की खेती कर सकें. छत्तीसगढ़ वह एकमात्र राज्य है जहां कोदोकुटकीऔर रागी की खरीदी के मूल्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके अलावा वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है.

बीमारी से लड़ने में मिलेगी शक्ति

डायटीशियन सुमन सिहं ने बताया कि इसका सेवन करने से आपको गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है. यह अनाज कई तरह के पोषक तत्वोंजैसे कि फाइबरप्रोटीनआयरनऔर अमिनो एसिडप्रदान करता है. मिलेट्स में कैल्शियमआयरनजिंकफास्फोरसमैग्नीशियमपोटेशियमफाइबरविटामिन- बी-6कैरोटीनऔर लेसिथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं.

ये चीजें खाने के कई फायदे

इसके अलावाआप मक्के और बाजरे से बनाई गई विभिन्न रेसिपी तैयार कर सकते हैं. जैसे कि मक्के और बाजरे का पुआकोदो की खीरबाजरे का चीलाबाजरे का हलवाज्वार के उपमाबाजरे की इडलीरागी का डोसारागी की कुकीजमक्के की रोटीगोंदली का हलवाकुटकी का उत्तपमरागी के पराठेऔर मठरीजो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं.

Related Articles

Back to top button