7. क्या आप भी सर्दियों में अंडे का करते हैं सेवन? तो रहे सावधान, बढ़ सकती है हार्ट की समस्या

आमतौर पर अंडे का सेवन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए जरूरी माना जाता है. इसे बनाना आसान है और इसमें कई तरह के न्यूट्रीशन्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी जरूरी हैं. अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो ये आपके कोलेस्ट्रॉल लेबल को ठीक रखने में भी मदद कर सकता है. लेकिन, अगर आप ये सोच रहे हैं कि आप जितना चाहें अंडे खा सकते हैं तो बता दें कि अन्य चीजों की तरह ही अंडे का भी जरूरत से अधिक सेवन खतरनाक साबित हो सकता है. यह हमारे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे दिल की सेहत को भी बिगाड़ने में मदद कर सकता है.
अंडे खाने के नुकसान
ईटदिसनॉटदैटके मुताबिक, वैसे तो अंडा एक हेल्दी फूड है और आप इसे रोज खा सकते हैं. लेकिन अगर आप इसका जरूरत से अधिक सेवन करेंगे तो ये नुकसानदायक बन सकता है. शोधों में पाया गया है कि अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है. लेकिन जो लोग अंडे के शौकीन हैं और एक बार में कई कई अंडे खा लेते हैं तो उनको इसके साइड इफेक्ट के बारे में जानना भी जरूरी है.
हां, बढ़ाता है कोलस्ट्रॉल लेवल
एक अंडा 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल कंटेन करता है जबकि दिनभर के लिए हमारे लिए 300 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल काफी है. इसलिए बेहतर होगा कि आप एक बार में 2 अंडों से अधिक सेवन ना करें. ऐसा करने पर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है.
दिल के लिए रिस्की हो सकता है
बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए खतरनाक होता है. अगर आपको कार्डियोवस्कुलर में किसी भी तरह की समस्या है तो बेहतर होगा कि आप ‘एग योक’ का सेवन ना करें. शोधों में पाया गया है कि जिन लोगों को दिल से संबंधित किसी तरह की समस्या है उनके लिए अधिक अंडा खतरनाक हो सकता है.
गैस की समस्या
अगर आप अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करें तो इसमें डाइजेशन पर असर पड़ सकता है और गैस, ब्लोटिंग, अपच आदि की समस्या हो सकती है. खासतौर पर अगर आपको अंडे से एलर्जी है.
इंसुलिन के लिए रहें सतर्क
अंडे में नेचुरल फैट पाया जाता है जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है. यह इंसुलिन की समस्या को बढ़ा सकता है जिससे ब्लड में शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आपको कार्डियोवेस्कुलर की समस्या है या आप टाइप टू डायबिटीज के मरीज हैं तो इसके सेवन से बचें. इसलिए बेहतर होगा कि आप दिनभर में 2 से 3 अंडे से अधिक का सेवन ना करें. ऐसा करने से सेहत को नुकसान हो सकता है.



