6. 60 से अधिक भाजपाइयों पर FIR, निगम का मेन गेट उखाड़ दिया, पुलिसकर्मियों से मारपीट का भी आरोप

रायपुर में गुरुवार को बीजेपी ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने नगर निगम में हंगामा किया. बैरिकेडिंग तोड़कर बिल्डिंग पहुंच गए, जहां नगर निगम का मेन गेट उखाड़ दिया. निगम घेराव के दौरान तोड़फोड़ और DSP, कॉन्स्टेबल, महिला आरक्षक सहित पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने भाजपा पार्षद, कार्यकर्ता समेत 60 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. पार्षद मृत्युंजय दुबे, शुभांकर द्विवेदी, राहुल रॉव, सोनू राजपूत, हरीश साहू, प्रणय, बजरंग, कृष्णा देवांगन, प्रखर समेत 60 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है.
दरअसल भाजपा ने गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया.भाजपाइयों ने नगर निगम प्रशासन पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और नगर निगम में जमकर नारेबाजी की.प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर बिल्डिंग में पहुंच गए.यहां उन्होंने नगर निगम बिल्डिंग का मेन गेट भी उखाड़ दिया.इतना ही नहीं पहले मंजिल की बालकनी से लटककर भाजपा नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की.कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई.प्रदर्शन में शहर के अलग-अलग विधानसभा इलाकों से बड़ी तादाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता निगम मुख्यालय पहुंचे थे.



