5. महाराष्ट्र में बंधक बनाकर रखे गए 19 मजदूर छुड़ाकर लाए गए, घर वापसी पर मुस्कुरा उठे चेहरे

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के सीतापुर व लुंड्रा क्षेत्र से 19 मजदूरों का सौदा एक व्यक्ति द्वारा महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कर दिया गया था। मजदूरों को मजदूरी के बदले अच्छा पैसा दिलाने का लालच दिया गया था। महाराष्ट्र में ठेकेदार द्वारा सभी मजदूरों के मोबाइल छीन लिए गए थे तथा उन्हें बंधक बना लिया गया था। इस मामले में मजदूरों के परिजनों ने प्रशासन से उन्हें मुक्त कराने की गुहार लगाई गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कलक्टर ने एक टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजा। टीम द्वारा वहां बंधक बनाकर रखे गए जिले के 19 श्रमिकों को मुक्त कराया गया। गुरुवार को उन्हें अंबिकापुर लाया गया। सकुशल वापसी पर श्रमिकों चेहरे खिल उठे। घर वापसी कराने पर उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
महाराष्ट्र से छुड़ाकर लाए गए श्रमिक
कलेक्टर कुंदन कुमार को श्रमिकों के परिजनों के माध्यम से सूचना मिली कि महाराष्ट्र के बीड़ जिले में 19 श्रमिकों को बंधक बनाकर रखा गया है जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते श्रमिकों की रेस्क्यू के लिए नायब तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजा।



