छत्तीसगढ़

7. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या:कार से कहीं जा रहे थे, बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो कार से कहीं जा रहे थे। उसी वक्त बदमाश पहुंचे और दिनदहाड़े उन्हें गोली से भून दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए हैं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी बुधवार दोपहर को सकरी बाइपास की तरफ से कहीं जान रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पहले उन्हें रोका। फिर उनके सिर पर गोलियां दाग दीं। घटना के वक्त आस-पास कुच लोग मौजूद थे। मगर वह कुछ कर पाते इसके पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले।

आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कार की शीशें टूट चुके हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं।

पुलिस ने मौके से गोलियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात जमीन विवाद को लेकर हुई है। मगर पुलिस ने इस बात की कोई जानकारी अभी नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button