छत्तीसगढ़

6. CM सचिवालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया को 19 तक जेल, कोर्ट में पेश करने के बाद दिया ये आदेश

रायपुर.   मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई का सामना कर रहीं सीएम सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय ने आज विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद 19 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो दिसंबर को दोपहर को छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई की थी। मेडिकल चेकअप के बाद शाम करीब 5 बजे ईडी के विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद मामले की सुनवाई कोर्ट में हो रही है। आज कोर्ट ने सौम्या को 19 दिसंबर तक जेल भेज दिया है।

कोयले के कमीशन में हेराफेरी की आशंका

ईडी को जांच में अब तक मिले इनपुट के अनुसार इस प्रकरण में कोयले के कमीशन में करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने की आशंका है। फिलहाल ईडी सौम्या से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने में लगी हुई है। इधर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सौम्या के खिलाफ लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

 

Related Articles

Back to top button