6. ज्यादा पानी किडनी के लिए फायदेमंद’… ये 5 कही-सुनी बातें हैं जानलेवा, डॉक्टर से जानें सच्चाई

हमारे शरीर की फंक्शनिंग को सही रखने के लिए किडनी (Kidney) का हेल्दी होना जरूरी होता है. किडनी में परेशानी होने पर पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है. जैसा कि हम सभी जानते हैं उम्र के साथ शरीर के सभी अंगों की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसे बेहतर बनाए रखने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं. आपने भी सुना होगा कि ज्यादा पानी पीने से किडनी हेल्दी रहती है. क्या आप जानते हैं कि यह सच्चाई नहीं है. सुनकर हैरान हो रहे होंगे लेकिन किडनी की देखभाल को लेकर लोग अक्सर गलतियां करते हैं. वे दूसरों से सुनी हुई बातों पर यकीन करते हैं और अपनी किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं. आज किडनी स्पेशलिस्ट से जानेंगे कि किडनी को लेकर लोगों के बीच कौन सी बड़ी गलतफहमियां हैं.
किडनी केयर के बारे में 5 बड़ी गलतफहमियां
1. ज्यादा पानी किडनी के लिए फायदेमंद
नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संजीव जसूजा के मुताबिक हमारा ब्रेन एक कंप्यूटर की तरह काम करता है. जब शरीर को किसी चीज की जरूरत होती है तो ब्रेन इंडिकेट करता है. जब पानी की जरूरत होती है तब प्यास लगती है. लोगों के बीच गलतफहमी है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना किडनी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. जरूरत से ज्यादा पानी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. खासतौर से 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. हेल्दी लोगों को जरूरत के अनुसार ही पानी पीना चाहिए और खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए. सिर्फ किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे लोगों को ही ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है.
2. प्रॉपर यूरिन आना हेल्दी किडनी का संकेत
डॉ. संजीव जसूजा कहते हैं कि अधिकतर लोगों को लगता है कि अगर प्रॉपर या ज्यादा यूरिन आ रही है, तो उनकी किडनी हेल्दी है, लेकिन यह भी गलतफहमी है. कई बार किडनी डिजीज होने के बाद भी यूरिन प्रॉपर आती है. जब डिजीज एडवांस स्टेज में पहुंच जाती है, तब यूरिन से संबंधित समस्याएं शुरू होती हैं. इसलिए समय-समय पर किडनी का चेकअप कराना चाहिए और यूरिन से अंदाजा नहीं लगाना चाहिए. हालांकि अगर आपको रात में ज्यादा यूरिन आ रही है तो यह परेशानी का संकेत हो सकता है.



