छत्तीसगढ़

5. Bhanupratappur By-election: मतदाताओं में दिखा उत्साह, 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान दर्ज

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर मेंदोपहर 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इन मतदाताओं में 62.86% पुरुष और 66.75 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।

256 मतदान केन्द्र पर हुई वोटिंग

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के आज लिए वोटिंग का दिन था। इस दौरान में क्षेत्र के एक लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की उम्मीद जताई गई थी। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता, एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। उप निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रही।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियो ने जानकारी दी कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 256 मतदान केन्द्र बनाए गए थे । इनमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील एवं 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील हैं। राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 23 है। सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

त्रिकोणीय है मुकाबला

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मांडवी की पत्नी सावित्री मंडावी टिकट दिया है,तो वहीं भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं सर्व आदिवासी समाज ने अकबर राम कोर्राम को अपना प्रत्याशी बनाया है। अकबर राम के चुनावी मैदान में उतरने से भानुप्रतापपुर उपचुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। इस चुनाव में कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं।

8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 8 दिसम्बर को काउंटिग के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button