छत्तीसगढ़

7. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई नहीं तो छूट जाएगा ये मौका

महासमुंद। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। खासकर ऐसी महिलाएं जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका  बनने का सपना देख रही है। उनका सपना अब पूरा होने वाला है। ऐसे में बिना देरी करें जल्द ही आवेदन जमा कर ले वरना ये मौका हाथ से निकल जाएगा।

बढ़ाया गया तारीखमहासमुंद जिले में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बसना के तहत् आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के नियुक्ति के लिए 11 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक आमंत्रित किया गया था। वहीं इस इसकी तारीख को बढ़ाया गया है।

बसना के महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी चंद्रहास नाग ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधित करते हुए अब 5 दिसंबर 2022 तक की अवधि बढ़ाया गया है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का सपना देख रहे महिलाओं को एक और मौका मिला है। अब उम्मीदवार 5 दिसंबर तक आपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button