छत्तीसगढ़

2. प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का जवान घायल

बीजापुर (छत्तीसगढ़) :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगम गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 168 वीं बटालियन का जवान दीपक पासवान घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों को उसूर थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब गलगम गांव के करीब थे तब दीपक का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हुआ और जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button