छत्तीसगढ़

1. खाना खा कर घुमने निकले बुजुर्ग ने पहाड़ पर जाकर लगाईं फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर :  जांजगीर-चांपा जिले से एक मामला सामने आया है. खबर है कि एक बुजुर्ग ने यहाँ पहाड़ में फांसी लगा कर अत्महत्याकर ली है. मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार कटनई निवासी बोटोंग डहरिया(65) सोमवार के दोपहर से अपने घर से निकला हुआ था. उसने अपने घर वालों को भी बताया था की वह खाना खा के घुमने जा रहा है. फिर जब शाम तक वह नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता होने लगी. परिजनों ने उसे आस पास तलाशना भी शुरू कर दिया. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की सोची.

इसी दौरान मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग पहरी पहाड़ पर लकड़ी काटने गए थे. वहीं उन्होंने बोटोंग का शव देखा था. गांव के लोगों ने ही पुलिस को और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी. सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button