छत्तीसगढ़

3. महिला के बैंक खाते से 9 लाख पार, बिना जानकारी के लिया गया 5 लाख का लोन, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर।  जिले के तिलक नगर में रहने वाली एक वृद्ध महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 9 लाख रूपए पार कर दिया। बताया जाता है कि न तो वृद्ध महिला के पास एटीएम कार्ड है और ना ही वह नेट बैंकिंग का उपयोग करती है। उसके बाद भी उसके खाते से पैसे पार होने पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। वहीं बैंक प्रबंधन की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि तिलक नगर में रहने वाली कुसुम पवार 85 वर्ष पेंशनर हैं। उनका अकाउंट एसबीआई के कलेक्ट्रेट शाखा में है। इसमें उनकी पेंशन की राशि जमा होती है। महिला बच्चों की फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंची, तब पता चला कि उनके खाते से 9 लाख रुपए निकल गए हैं। जिससे परेशान महिला ने बैंक से डिटेल निकलवाया तो मालूम चला कि एटीएम कार्ड और योनो नेटबैंकिंग के जरिए पैसे निकाले गए हैं।

 

जिससे महिला ने बताया कि उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ही नहीं बनवाया है और न ही योनो नेटबैंकिंग का उपयोग किया है। पीड़ित महिला कुसुम पवार ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनका बैंक अकाउंट उनकी बेटी निशा पवार के मोबाइल नंबर से लिंक था। उनकी बेटी निशा की दो साल पहले मौत हो चुकी है। तब से उसका मोबाइल भी बंद है और अब वह नंबर उपयोग में नहीं है। वहीं बैंक में पता करने पर जानकारी मिली कि उनके बैंक अकाउंट में बीते 5 फरवरी को अनजान नंबर के माध्यम से एक रुपए जमा हुए थे। इसके बाद से उनके बैंक खाते से लगातार पैसे निकलते रहे।

 

एफडी से निकल गए लोन और महिला को भनक नहीं
महिला ने बैंक में 6 लाख रुपए फिक्स डिपाजिट कराया था। जालसाजों ने उनके एफडी की रकम से 5 लाख 40 हजार रुपए का लोन भी ले लिया है, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं है। ऐसे में इस मामले में बैंक प्रबंधन की भूमिका पर भी सवार उठ रहा है।

करीबी का हो सकता है हाथ
सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी का कहना है कि जिस तरह से महिला के अकाउंट से पैसे पार हुए हैं, इससे इस पूरे केस में उनके किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि महिला से धोखे से कागजात में हस्ताक्षर करा लिया गया हो और एटीएम और नेट बैंकिंग की सुविधा ले ली गई हो। हालांकि, यह सब बैंक प्रबंधन की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। ऐसे में पूरी जांच के बाद ही मामले का राज खुल सकेगा।

Related Articles

Back to top button