राष्ट्रीय

यह गुजरात मैंने बनाया: मोदी

यह गुजरात मैंने बनाया: मोदी

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट …….

वलसाड। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार अपने गृह प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की ओर से नया चुनावी नारा दिया। रविवार को वलसाड में अपनी पहली चुनावी रैली में मोदी ने नारा दिया ‘यह गुजरात मैंने बनाया है’। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं और वे हमेशा छह करोड़ गुजरातियों की बात करते रहे हैं। यह नारा भी उसी से जुड़ा है।

उन्होंने पार्टी का चुनावी नारा गुजराती भाषा में दिया। उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा- आ गुजरात, मैं बनाव्यू छे। इसका मतलब है कि यह गुजरात मैंने बनाया है। इसके बाद उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से इस नारे को कई बार दोहराने को भी कहा। इस नारे से दोनों बातें जाहिर होती हैं। पहली तो यह कि यह गुजरात मोदी ने बनाया और दूसरा ये कि यह गुजरात राज्य के हर नागरिक ने बनाया।

बहरहाल, वलसाड में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- हर गुजराती आत्मविश्वास से भरा है, इसलिए हर गुजराती बोलता है, अंतरात्मा की आवाज बोलती है, हर आवाज गुजरात के दिल से आती है, यह गुजरात मैंने बनाया है। मोदी ने कहा- जो विभाजनकारी ताकतें घृणा फैलाने में लगी रही हैं, जिन्होंने गुजरात को बदनाम करने और उसका अपमान करने की कोशिशें की हैं, उन्हें गुजरात से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस चुनाव में भी उनका यही भविष्य होगा।

Related Articles

Back to top button