छत्तीसगढ़

2. महासमुंद से पुलिस ने तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपित को पकड़ा

महासमुंद।   छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी बरामद की है। खबरों के अनुसार पुलिस ने तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने नकली नोट के साथ एक आरोपित को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपित नकली नोटों को लेकर सरायपाली के रास्‍ते रायपुर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपित को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महासमुंद की सरायपाली पुलिस और साइबर सेल ने 3 करोड़ 80 लाख के 500- 500 के नकली नोट सहित 1 आरोपित गिरफ्तार किया है। आरोपित साड़ियों की आड़ में नकली नोटों को छुपाकर ले जा रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपित सारंगढ़ से सरायपाली के रास्ते नकली नोटों को रायपुर ले जा रहा था। पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट सहित पिकप वाहन जब्‍त कर लिया है। नकली नोटों में पांच-पांच सौ के 760 बंडल नोट बरामद हुए हैं।

Related Articles

Back to top button