छत्तीसगढ़

1. तीसरे माले से कुदकर युवक ने दी जान, जाने क्या है वजह

रायपुर। राजधानी की डीडीनगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक युवक ने तीसरे माले से कुदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक रूपेश बघेल 23 वर्ष जगदलपुर का रहने वाला था। जो वर्तमान में इंद्रप्रस्थ हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहता था। बताया जाता है कि रूपेश ने आत्महत्या करने के नियत से मकान के तीसरे माले से कुद गया था। उनके दोस्तों ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एम्स अस्पताल मेें भर्ती करवाया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनके दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि रूपेश मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button