छत्तीसगढ़
डॉक्टर के सूने मकान में हुई चोरी, 5 लाख के हीरे और सोने के आभूषण उड़ा ले गए चोर

कांकेर : कोतवाली क्षेत्र करीब एक माह पूर्व ग्राम नाथिया नवागांव में नेशनल हाईवे पर एक डॉक्टर के मकान में चोरों ने डाका डालते हुए हीरे व सोने के आभूषण समेत 5 लाख की चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा कि पूर्व विधायक स्व. मनोज मंडावी के रिश्तेदार घर में चोरी हुई उस समय शोक कार्यक्रम के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नाथियानवागांव निवासी शुभम मंडावी पिता डॉ. चन्द्रशेखर मंडावी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका मकान नाथिया नवागांव में नेशनल हाईवे पर ईशान वन के बाजू में है। वह पढ़ाई करता है और उसके पिता डॉक्टर हैं जो दूसरे जगह पर रहते हैं। यहां पर आना जाना करते हैं। करीब एक माह पहले 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे अपने मकान में ताला लगाकर अपने निजी काम से कांकेर गया था। काम खत्म कर जब रात 9.10 बजे घर पहुंचा तो देखा कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा था, अंदर दरवाजा खुला था।
इसके बाद चोरी का संदेह होने पर गांव में निवास करने वाले अपने भाई दीपक मंडावी को फोन पर सूचना दिया जिसके बाद वह चाचा सुरेश मंडावी के साथ मौके पर पहुंचा। अंदर जाकर देखे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, घर के पीछे के दरवाजे में लगी कुंडी टूटी थी। तभी अपने कमरें में जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।
पांच लाख के आभूषण की चोरी
कमरे में जाकर शुभम ने देखा कि आलमारी का लॉकर टूटा था जिसकी जांच करने पर उसमें रखा एक नग हीरे की बाली, एक जोड़ी सोने का कंगन, एक नग सोने का नेकलेश, एक नग सोने का चैन, एक नग सोने की अंगुठी जिसमे पुखराज लगा है। एक नग सोने का मंगलसूत्र, एक नग सोने की अंगुठी जिसमें मानिक पत्थर लगा है, दो नग सोने की अंगुठी, एक नग सोने की बाली, 6 नग स्टोन टाप्स, एक जोड़ी सोने की छोटी बाली, एक जोड़ी सोने की तार बाली सभी गहने पुरानी इस्तेमाल, एक ग्राम सोने का सिक्का, एक नग चांदी की गणेश मूर्ति कुल कीमती पांच लाख किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था।

शोक कार्यक्रम के चलते एक माह बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के दूसरे ही दिन वह 16 अक्टूबर को सुबह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला था लेकिन उसी दिन उसके घर में बड़ी घटना हो गई। जिसमें पूर्व विधायक मनोज मंडावी का हृदयाघात से निधन हो गया। जिस कारण रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही हैै।