9. बार-बार गुस्सा आना हो सकता है डिप्रेशन का संकेत, इन लक्षणों से करें पहचान

खुद से बातें करना, उदास रहना, अधिक खाना खाना या खाने की इच्छा ना होना डिप्रेशन के संकेत हो सकते हैं. डिप्रेशन एक आम समस्या है. घर और ऑफिस की तमाम जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार बनता जा रहा है. डिप्रेशन होने पर महिलाएं उदास और दोषी महसूस करती हैं जबकि पुरुषों में चिड़चिड़े और क्रोधित होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है. डिप्रेशन होने पर व्यवहार में कई तरह के बदलाव महसूस किए जा सकते हैं जिसे समय रहते पहचानना आवश्यक है.
हर वक्त उदासी और खालीपन
जो व्यक्ति भीड़ में भी खुद को अकेला और उदास महसूस करता है वे नीडिप्रेशन का शिकार हो सकता है. डिप्रेशन होने पर व्यक्ति समाज से कटा-कटा रहता है. हर वक्त विचारों में खोए रहना उसकी आदत बन जाती है.
बेवजह गुस्सा करना
अधिक गुस्सा करना डिप्रेशन का सबसे अहम संकेत हो सकता है. डिप्रेशन होने पर व्यक्ति को हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है. कई बार तो बिना किसी बात के व्यक्ति चीखने और चिल्लाने भी लग सकता है.
सोने में परेशानी
मस्तिष्क के विकास के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी होता है. क्वालिटी स्लीप न होने के कारण मस्तिष्क लगातार काम करता रहता है जो आगे चलकर डिप्रेशन का कारण बन सकता है. जिन लोगों को सोने में परेशानी होती है वे डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं.
भूख न लगना या अधिक खाना
डिप्रेशन होने पर कई लोगों की भूख मर जाती है. पसंदीदा खाना सामने होने के बावजूद लोग खाने से इंकार करने लगते हैं. वहीं कुछ लोग डिप्रेशन होने पर ज्यादा भी खाने लगते हैं, जिसे इंमोशनल ईटिंग कहा जाता है. ऐसी स्थिति में गुस्सा आने के दौरान भूख अधिक लगने लगती है.
खुद को चोट पहुंचाना
डिप्रेशन एक मानसिक स्थिति है जिसके तहत दिमाग में कई तरह के विचार आ सकते हैं. कुछ लोग दूसरों को चोट पहुंचाने के बारे में सोच सकते हैं तो वहीं कुछ लोग खुद को चोट पहुंचाना चाहते हैं. डिप्रेशन होना आज के समय में सामान्य समस्या है लेकिन इसके लक्षणों को पहचानकर समय रहते उपचार करवाना आवश्यक है.



