छत्तीसगढ़

4. निजी व्यवसायी के गोदाम से मिला राशन में मिलने वाला गुड़ और चना, जांच में जुटी अधिकारियों की टीम

राशन के सहकारी दुकान में मिलने वाला चना व गुड बड़ी मात्रा में आड़काक्षेपड़ा निवासी कैलाश देवागन के गोदाम में अवैधरूप से होने की सूचना पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए मौके पर 148 बोरी चना प्रति बोरा 50 किलोग्राम के मान से कुल वजन 74 क्विंटल एवं 25 बोरियों में मधुर गुड़ कुल 50 किलोग्राम के मान से कुल वजन साढ़े 12 क्विंटल पाया गया।
जानकारी यह भी आ रही
जहॉ अधिकारियों की टीम जांच में पहुची थी वहॉ राजधानी पासिग की एक ट्रक भी मौजूद था, जिसमें लोडिग-अनलोडिग की तैयारी चल रही थी। लेकिन इस वाहन को अधिकारियों ने जांच किया कि, नहीं यह समझ से परे है। बताया यह भी जा रहा है कि, गोदाम में चावल व मक्का भी बड़ी मात्रा रखा हुआ था खैर यह जांच का विषय है जिसे टीम अपने रिर्पोट में शामिल कर सकती है।
साथ ही परिसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्रदाय किये जाने वाले रियायती मूल्य के पौष्टिक चना एवं मधुर गुड़ के पैकेजिंग में प्रयुक्त होने वाला छत्तीसगढ़ शासन का मोनो अंकित खाली पैकेट 03 प्लास्टिक बोरियों में रखे हुए पाया गया। जिसके संबंध में अधिकारियों ने कैलाश देवागंन से पूछताछ की जिस पर उन्होंने अपने बयान में बताया गया कि, हाट-बाजार में कोचियों से उक्त चना व गुड़ को खरीदा गया है। जिस पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की बात टीम में शामिल अधिकारी कह रहे है।

इस मामले में खाद्यधिकारी दिनेश्वर प्रसाद ने कहा कि पीडीएस के चना व गुड़ के अवैध क्रय एवं भण्डारण करने के कारण संबंधित के गोदाम परिसर में मिली समाग्री जप्त कर कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button