छत्तीसगढ़

8. CG Politics : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जनता को अपना विजन बताने निकालेगी जोगी जन अधिकार पदयात्रा, 300 किमी लंबा रहेगा रूट

रायपुर.  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही देश व्यापी भारत जोड़ो यात्रा के बीच छत्त्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जोगी द्वारा जोगी जन अधिकार पदयात्रा निकाली जाएगी। ३०० किमी लंबी यह पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रांताध्यक्ष अमित जोगी करेंगे। इसके पहले चरण की शुरुआत इसी माह किए जाने की तैयारी चल रही है।
पार्टी नेताओं के मुताबिक अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह पदयात्रा निकालने का कार्यक्रम बनाया गया है ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दे और समस्याओं को लेकर अधिक मुखर तरीके से आवाज उठाई जा सके। प्रारंभिक स्तर पर अभी तक यह पदयात्रा ३०० किमी की रहेगी और छह विधानसभा क्षेत्रों बिलाईगढ़, मस्तूरी,पामगढ़, जैजैपुर, चंद्रपुर, अकलतरा के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए १८ दिसंबर को बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती के अवसरपर गिरौदपुरी में इस यात्रा का प्रथम चरण सपंन्न होगा। इसके बाद यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी की जाएगी।

लोगों तक पार्टी का विजन पहुंचाना है उद्देश्य
पार्टी के प्रांताध्यक्ष अमित जोगी के अनुसार वे स्वयं इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे और पार्टी के विजन और छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के विचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही ही विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर युवाओं की मजबूत टीम बनाने की भी रणनीति है ताकि एक प्रभावी और सक्रिय पार्टी का ढंाचा बनाया जा सके।
अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश में अमित जोगी
दरअसल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ का जनाधार लगातार कम हो रहा है। पार्टी के विधायक भी नेतृत्व के खिलाफ जब तब बोलते रहते हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के लिए बहुत जरूरी है कि जमीनी स्तर पर उतर कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संदेश दिया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button