1. ठिठुरन बढ़ेगी, पारा गिरेगा…चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD का मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!

देश में मौसम का का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है वहीं दक्षिण के राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी और शुष्क हवाएं अनियमित होने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनोें में इसके नियमित होते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ जाएगी।
उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने के बाद अचानक यह दौर थम गया है। इसके चलते ठंड नहीं बढ़ पा रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.08 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 18.08 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार उत्तर भारत से प्रदेश पहुंच रही शुष्क और ठंडी हवाओं के अनियमित होने के कारण तापमान में बढ़ने और कम होने का सिलसिला चल रहा है। आगामी कुछ दिनों में इसके व्यवस्थित होने का अनुमान है, तब फिर ठंड बढ़ जाएगी।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर तापमान
रायपुर 32.4
बिलासपुर 31.8
पेंड्रा 30.4
अंबिकापुर 26.8
जगदलपुर 30.7
दुर्ग 32.6



