छत्तीसगढ़
9. तेज रफ्तार कार और ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

बीजापुर। CG Accident जिले के तायनार थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार जारी है।
बता दें कि रायपुर से आ रही कार ने धनोरा चौक में ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर तोयनार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं मृत महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है।



