छत्तीसगढ़

8. शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ शहर, घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जामकोटपारा के एक कांप्लेक्स में संचालित हो रहे सत्येंद्र इलेक्ट्रिकल्स में शु₹वार की रात तकरीबन 10 बजे अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते कॉम्प्लेक्स की दो अन्य दुकाने भी आग की लपटों में आ गई और सबकुछ जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि,आग शॉर्ट सर्किट होने से है।

वही मौके पर पहुंची दमकल कि वाहन भी आग बुझाने में समय रहते कामयाब नहीं रही और वाहन का पानी खत्म हो गया। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान में ले जाया गया है मौके पर पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंच गए।

आग इतनी भयानक थी कि 5 जिलों से फायर ब्रिगेड की वाहने बुलानी पड़ी. कोंडागांव, नारायणपुर, जगदलपुर, कांकेर और एनएमडीसी दंतेवाड़ा की फायर ब्रिगेड टीम ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। आग लगने की वजह से प्रशासन तत्काल हरकत में आते हुए बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया, ताकि आग और न भड़क सके. इस बीच आसपास के लोगों ने अपने घरों से बाल्टी में पानी भर-भर कर आग बुझाने की कोशिश करते रहे।

Related Articles

Back to top button